• Category

कैथल : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि कोई भी विधायक सरकार से असंतुष्ट नहीं हैं। बल्कि विधायकों में अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य ज्यादा करवाने को लेकर प्रतियोगिता चल रही है। विधायकों के सरकार से असंतुष्ट होने की खबरें सिर्फ मनघड़ंत हैं। बराला आज कैथल में भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस मौके पर उनके साथ लाडवा से विधायक डा. पवन सैनी भी उपस्थित थे। निगमों के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के पद खाली होने की बात पर बराला ने कहा कि आवश्यकता अनुसार ही नियुक्ति की गई है। जाट आरक्षण आंदोलन में सरकार द्वारा दबाव में आने के सवाल पर बराला ने कहा कि सरकार किसी भी प्रकार से दबाव में नहीं है। हमने जो वायदे किए हैं, उन्हें हम जल्द पूरा करेंगे। विपक्षी पार्टी के नेता प्रदेश में शांति नहीं चाहते, इसलिए वे इस मामले को शांत नहीं होने देना चाहते। इससे पूर्व बराला ने जाखौली अड्डा स्थित अग्रसैन धर्मशाला में आयोजित भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया और कार्यकत्र्ताओं को टिप्स भी दिए। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, जिलाध्यक्ष पाला राम सैनी, राव सुरेंद्र सिंह , जवाहर सैनी, सत्यवान शेरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *