• Category

कैथल : आर.के.एस.डी. बी.एड. कालेज की एन.एस.एस. इकाई द्वारा कुलतारण गांव में आयोजित एक दिवसीय शिविर में जागरूकता रैली निकाली गई। इस जागरूकता रैली को कालेज की प्राचार्य डा. कमलेश संधू ने आर.के.एस.डी. कालेज के मुख्य द्वारा कुलतारन के लिए रवाना किया जहां छात्र-छात्राओं ने हाथ में भ्रष्टाचार उन्मूलन, शिक्षा के प्रचार प्रसार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा अन्य सामाजिक समस्याओं की पट्टिकाएं लिए हुए गांव की गलियों से गुजरे और लोगों को एक स्वस्थ व शिक्षित समाज बनाने के लिए योगदान के लिए प्रेरित किया। ङ्क्षप्रसिपल ने एन.एस.एस. इकाई को रवाना करने से पूर्व अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार की रैलियों के माध्यम से ही जनमानस में समाज व देश की समस्याओं के प्रति जागरूकता पैदा करके एक सभ्य व सुसंस्कृति समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस रैली का निर्देशन कालेज की एन.एस.एस. इकाई के प्रभारी डा. राजकुमार वर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहित करके किया। रैली में कालेज के सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया तथा विभिन्न सामाजिक समस्याओं से निजात पाने के दृष्टिगत लोगों में चेतना जागृत की। एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों ने गांव के महिला पुरुषों, बच्चों व घरेलू महिलाओं के मन में उनके घरद्वार पर जाकर जागरूक किया। इस जागरूकता रैली का नेतृत्व कालेज के होनहार छात्र कैलाश, सुशील व रोहित ने समूचे बच्चों में जोश भरकर किया। रैली में कालेज के सहायक प्राध्यापक डा. राजकुमार, डा. दलङ्क्षवद्र, विनोद शर्मा, राकेश शर्मा, मैडम रुचि बाला, किरण गर्ग, डा. अलका, पल्लवी मित्तल व रुचि ङ्क्षसगला ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर लोगों को जागरूक करने की तरफ महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *