(कुरुक्षेत्र):कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध व्यापारी व इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी मेंबर वरिष्ठ नेता मायाराम चंद्रभानपुरा के दफ्तर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की, जिसके चलते उन्होंने अनाज मंडी के रिकॉर्ड को कब्जे में किया है। इसके साथ ही दफ्तर में आवागमन पर रोक भी लगाई गई। आयकर विभाग के आने से मंडी के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनाज मंडी में 3 जगह आयकर विभाग ने छापा मारा है, जोकि देर रात तक जारी रहा।