चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज 8वां दिन है। वहीं आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। जिस पर कांग्रेस की महिला विधायक गीता भुक्कल ने सदन में महिला दिवस की भांति पुरुष दिवस मनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को पुरुष दिवस मनाया जाना चाहिए। उसके बाद सदन में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कविता जैन अौर कांग्रेस की महिला विधायक गीता भुक्कल के बीच नोकझोंक हो गई। उसके बाद सदन की कार्रवाई कल 10 बजे के लिए स्थगित कर दी गई। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस की शुरुआत 1999 में त्रिनिदाद एवं टोबागो से हुई थी। तब से प्रत्येक वर्ष 19 नवम्बर को ”अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस” दुनिया के 30 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है।