• Category

कैथल : 57 वर्ष की उम्र में अधिकतर लोगों के घूटने जवाब दे जाते हैं, लेकिन गांव कोटड़ा (कैथल) निवासी बलवान सिंह कोटड़ा ने इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) में 24 से 27 मार्च के बीच हुई 38वीं राष्ट्रीय मास्टरस एथलैटिक फैडरेशन ऑफ इंडिया चैंपियनशिप में 400 बाई 4 मीटर दौड़ (4 मिनट 53 सैकेंड) में गोल्ड व 100 बाई 4 मीटर दौड़ (55 सैकेंड) में पूरी कर सिल्वर मैडल जीतकर हरियाणा सहित कैथल जिले का नाम रोशन किया है। बलवान ङ्क्षसह हरियाणा पुलिस में सब इंस्पैक्टर हैं और उनकी पोस्टिंग अंबाला में है। फिलहाल बलवान सिंह परिवार के साथ कैथल नेहरू गार्डन कालोनी में रहते हैं। इससे पहले 25 से 26 फरवरी 2017 के बीच पंचकूला में 26वीं हरियाणा मास्टरस एथलेटिक चैंपियनशिप आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 35 से 100 वर्ष की आयु के लोगों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 5-5 वर्ष के अलग-अलग वर्ग बनाए गए थे। सब-इंस्पैक्टर बलवान सिंह ने 55 से 60 वर्ष आयु वर्ग में भाग लिया था। बलवान ने अपनी फिटनैस का राज सही खान-पान व दैनिक सैर को बताया। उन्होंने बताया कि वह सुबह या सांय प्रतिदिन 4-5 किलामीटर की दौड़ लगाते हैं।

 Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *