चंडीगढ़:हरियाणा की मनोहर सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और अन्य कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने आज विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच किया। अपने सैंकड़ों साथियों और पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अजय यादव के साथ विधानसभा की और बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्य भी किया और विधानसभा पहुंचने से पहले ही कांग्रेसियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को गिरफ्तार भी कर लिया। साथ ही कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी हिरासत में ले लिया।