चीन का Z-10 अटैक हेलिकॉप्टर… अमेरिकी अपाचे से बेहतर होने का दावा, लेकिन क्या है हकीकत?चीन ने Z-10 अटैक हेलिकॉप्टर को दुनिया का सबसे एडवांस बताया
चीन का Z-10 अटैक हेलिकॉप्टर… अमेरिकी अपाचे से बेहतर होने का दावा, लेकिन क्या है हकीकत?
चीन ने Z-10 अटैक हेलिकॉप्टर को दुनिया का सबसे एडवांस बताया, जिसमें बेहतर AI, रेकॉग्निशन और सर्विलांस सिस्टम हैं, जो अमेरिकी अपाचे AH-64E से आगे है. Z-10 ऊंचाई पर मजबूत प्रदर्शन और नए हथियारों से लैस है, लेकिन विशेषज्ञ अपाचे को अभी भी कॉम्बैट अनुभव और सेंसर में बेहतर मानते हैं.
सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चीन ने दुनिया का सबसे बेहतरीन सैन्य अटैक हेलिकॉप्टर Z-10 पेश किया है, जिसमें सबसे उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रेकॉग्निशन और सर्विलांस सिस्टम हैं, जो अमेरिकी AH-64E अपाचे से भी बेहतर है. लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार, यह दावा पूरी तरह सटीक नहीं है. Z-10 एक मजबूत हेलिकॉप्टर है, लेकिन अपाचे की तुलना में कई क्षेत्रों में अभी पीछे है.
Z-10 को चांगहे एयरक्राफ्ट इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन ने विकसित किया है. यह चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) का मुख्य अटैक हेलिकॉप्टर है. इसका पहला प्रोटोटाइप 2003 में उड़ा और 2010 से सेवा में है. हाल के अपग्रेड में Z-10ME वर्जन शामिल है, जो निर्यात के लिए बनाया गया और पाकिस्तान को सप्लाई किया गया है.

