दिल्ली:प्रदेशभर में पिछले 32 दिनों से चल रहे धरने के बीच यशपाल मलिक गुट की अगुवाई में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले जाटों ने आज गुरुवार को दिल्ली की तरफ कूच किया। जहां जंतर मंतर पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हुए। मिली जानकारी के अनुसार जंतर मंतर से चार प्रस्ताव पारित हुए। जाटों ने 20 मार्च को फिर से दिल्ली कूच करने का एलान किया। जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने कहा कि अब आर पार की लड़ाई होगी। उसके बाद जाटों ने गिरफ्तारी देने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट की अोर कूच किया। बताया जा रहा है कि करीब 50,000 जाटों ने पार्लियामेंट थाने में गिरफ्तारी दे दी है।