कुरुक्षेत्र :इनसो नेता दिग्विजय चौटाला महिला दिवस पर कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे, जहां उन्होंने पी.एम. मोदी और सी.एम, खट्टर पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में प्रति वर्ष 37 हजार कन्याओं की गर्भ में ही हत्या हो जाती है। हालात बद से बदतर है, लेकिन सरकार अपने ढिंढोरा पीट रही है। उन्होंने कहा कि एक नेता के बच्चे नहीं तो दूसरे की शादी नहीं हुई। वो क्या जाने कन्या भूर्ण हत्या का मतलब। इनसो नेता ने खट्टर सरकार को खटारा सरकार की संज्ञा दी।