• vtiinfotech
  • Category

सीवन: भाजपा द्वारा हर वर्ग के हितों के लिए चलाई गई जनकल्याणकारी नीतियों से पार्टी की लोकप्रियता देश व प्रदेश में दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इससे विपक्षी दलों में घबराहट है। आने वाले 2019 के चुनावों में तो विपक्षी दलों का तो राजनीतिक वजूद ही समाप्त हो जाऐगा। कांग्रेस व इनैलो का तो कोई नाम भी नही लेगा। जनता यह अच्छी तरह से जान गई है कि उनका भला कर सकती है तो सिर्फ भाजपा पार्टी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा हे हैं। जब कि कांग्रेस पार्टी का शासनकाल भ्रष्टाचार व घोटाला वाला रहा। इससे भारत का ग्राफ पूरे विश्व में गिरा। पर भाजपा सरकार में फिर से भारत की गिनती उच्च स्तरीय देशों में होने लग गई है। कांग्रेस ने जहां पिछले 10 वर्षों में अथाह घोटाले किए वही अब भाजपा की सरकार में अथाह विकास कार्य बिना किसी भेदभाव व क्षेत्रवाद के हो रहे हैं। उक्त शब्द भाजपा की जिला उपाध्यक्षा शैली मुंजाल सीवन ने एक पत्रकार वार्ता में कहे। इस अवसर पर उनके साथ विक्रम मुंजाल सहित कई भाजपा नेता व कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

 Posted in Uncategorized

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *