कैथल : कैथल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर कैथल के जवाहर पार्क में विजय रैली का आयोजन किया। सुबह से ही गाँव एवं शहर से कार्यकर्ताओं का आने का सिलसिला आरम्भ हो गया। रैली में सभी कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। जीत के साथ साथ होली पर्व की बधाई साथ देते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साफ साफ़ दिखाई दे रहा था। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिठाई भी खिलाई। आयोजित रैली में भाजपा एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रवि भूषण गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राव सुरेन्द्र, नगर परिषद चेयरमैन यशपाल प्रजापति, जिला मंत्री संजय भारद्वाज, गाँव सांघन के सरपंच सुरजीत सिंह, सुरेश नौच, सुरेन्द्र पहलवान, सुशीला शर्मा ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की एतिहासिक जीत की बधाई देते हुए संबोधित किया।