कैथल : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुराधा राणा राजौंद ने आज महिला दिवस के अवसर पर मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। लोकनिर्माण विश्राम गृह में इससे पहले महिला मोर्चा की बैठक पार्टी जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना की अध्यक्षता में हुई। अनुराधा राणा ने कार्यकारिणी घोषणा करते हुए बताया कि कमलेश कौशिक कैथल, गीता रानी गुहला, सुदेश व बीरमति शर्मा पूंडरी को महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जिला परिषद के वार्ड नंबर 10 से जिला पार्षद रेनू सैनी खानपुर व पुष्पा प्रभोत को जिला महामंत्री बनाया गया है। ङ्क्षपकी पांचाल सांच, पूजा शर्मा कलायत, संतोष सैनी कैथल, माया देवी प्रजापत को सचिव बनाया गया है। नीलम बुरा कुराड़ को कोषाध्यक्ष, ऊषा मंडल कैथल को मीडिया प्रभारी, संतोष पठानिया को सह-मीडिया प्रभारी को नियुक्त किया गया है। रानी सहरावत को कलायत मंडल, माया देवी शर्मा को बालू मंडल, शीला रानी को राजौंद मंडल, धौली बैरागी को पूंडरी मंडल, रीना रानी को ढांड मंडल, सरोज प्रजापति को करोड़ा मंडल, रूचि जैन को कैथल मंडल, सुदेश खुराना को क्योडक़ मंडल, आशा रानी को कांगथली मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुराधा राणा ने महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए उन्हें पार्टी की नीतियों व सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी एवं विशेषकर महिलाओं के लिए चलाई योजनाओं को महिलाओं व गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला महामंत्री संजय भारद्वाज, रामपाल राणा, मंडल अध्यक्ष धर्मबीर सैनी, दरबारा डोहर, विजय भारद्वाज, अनिल सैनी खानपुर, रामनाथ सरपंच खानपुर, नरेश सजूमा सहित अन्य कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।