मेवात(बिलाल अहमद):मेवात एसपी के आदेशानुसारओवरलोडिंग को लेकर सख्त नजर आए थाना प्रबंधक फिरोजपुर झिरका काटे ओवरलोड डंपरों के चालान।अधिकारियों के आदेश पर जिले में ओवरलोड वाहनों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बीते चार दिनों में पुलिस ने 60 से अधिक वाहनों के चालान किए हैं। इसके अलावा सड़कों पर पूरी तरह ओवरलोडिंग रोकने के लिए जिला पुलिस कप्तान द्वारा फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना और तावडू में विशेष पुलिस के जवानों की तैनाती की है। जिससे काफी हद तक ओवरलोडिंग की समस्या से लोगों को निजात मिल गई है।
बता दें कि वर्षों से जिले की सड़कों पर चल रहे ओवरलोड वाहनों से जनता परेशान है और हादसे बढ़ रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने 60 से 70 ओवरलोड वाहनों को पकड़कर उनका भारी भरकम चालान किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ओवरलोड वाहनों के मालिकों तथा चालकों में हड़कंप है। फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस कप्तान के आदेशानुसार ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए फिरोजपुर झिरका के सभी नाकों पर अतिरिक्त पुलिस बल के जवान तैनात किए गए हैं। ओवरलोड होकर आने वाले वाहनों को फिरोजपुर झिरका में ही पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। अभी तक ऐसे कई वाहनों का चालान काटा जा चुका है जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
क्या कहते हे थाना प्रबंधक फिरोजपुर झिरका
थाना प्रबंधक फिरोजपुर झिरका कर्मबीर सिंह का कहना है कि जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए सभी थाना क्षेत्र की पुलिस को सख्ती से कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मी पर भी कार्रवाई होगी।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation. Cras justo odio, dapibus ac facilisis in, egestas eget quam. Etiam porta sem malesuada magna mollis euismod. Cum sociis natoque penatibus et magnis dis parturient montes, nascetur ridiculus mus. Lorem ipsum dolor sit amet.