सोनीपत :सोनीपत में मुरथल थाने में ए.एस.आई. वीरेंद्र द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ए.एस.आई. ने खुद को फांसी लगाई है। हालांकि उसकी छाती पर गोली के निशान भी मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. ने अज्ञात कारणों के चलते खुदकुशी की है। सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच पुलिस कर रही है। ए.एस.आई. ने फेसबुक पर मौत का कारण बताया कि वह वार्ड न.7 के विमल किशोर के उन्पीड़न से काफी परेशान थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत सोनीपत के एस.पी. अश्विन शेनवी को दी थी, जिसको लेकर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। बस इसी से परेशान ए.एस.आई. ने मौत को गले लगा लिया।