सोनीपत :हरियाणा के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय में आज राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि होंगे। इस समारोह में लिंगानुपात सुधारने के लिए प्रदेश के 4 उपायुक्त सम्मानित होंगे। रोहतक, रेवाड़ी, जीन्द व अम्बाला के उपायुक्तों को अवार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा कुपोषण का स्तर सुधारने पर भी कैथल, मेवात व गुड़गांव के जिला उपायुक्तों को भी कार्यक्रम में अवार्ड दिए जाएंगे।