पंचकूला :हांसी के शेखपुरा गांव में 13 मार्च फाग के दिन हुई फायरिंग में 3 लोगों की मौत के मामले में आरोपी डी.एस.पी. भगवान दास की इलाज के 13वें दिन मौत हो गई है। डी.एस.पी. ने पंचकूला में अपनी सर्विस रिवाल्वर से 15 मार्च को गोली मार ली थी। उनका पंचकूला के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सुबह लगभग 10 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि आरोप लगने के बाद एक दिन बाद ही डीएसपी को हिसार हेडक्वार्टर से पंचकूला ट्रांसफर कर दिया गया था।