Team India Squad: 4 बैटर, 4 ऑलराउंडर और 2 विकेटकीपर… T20 वर्ल्ड कप के लिए ऐसा है टीम इंडिया का कॉम्बिनेशन
डिफेंडिंग चैम्पियन भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप खिताब बचाने के लिए पूरा जोर लगाएगी. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव के अंडर खेलेगी. टीम में ईशान किशन और संजू सैमसन को भी शामिल किया गया है |
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 20 दिसंबर (शनिवार) को हुआ. आगामी मेगा इवेंट में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे | जबकि अक्षर पटेल को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. शुभमन गिल स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बन पाए. टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 20 मार्च तक भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में आयोजित होना है |
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में अनुभव और यूथ का अच्छा तालमेल दिख रहा है. सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम का पार्ट हैं. वहीं अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हर्षित राणा जैसे युवा सितारों पर भी भरोसा जताया गया है |
भारतीय टीम में 4 बल्लेबाज, 2 बैटिंग ऑलराउंडर, 2 स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, 3 स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज, 2 विकेटकीपर और 2 विशेषज्ञ स्पिनर शामिल हैं. अभिषेक शर्मा के संजू सैमसन संग ओपनिंग करने की संभावना है, वहीं रिंकू सिंह या शिवम दुबे फिनिशर की भूमिका में दिख सकते हैं. जरूरत पड़ने पर संजू की जगह ईशान को भी टॉप-ऑर्डर में आजमाया जा सकता है.
